रविवार, 7 मार्च 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीता अंबानी का महिलाओं को तोहफा,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीता अंबानी ने महिलाओं के विकास और उन्हें महत्वकांक्षी बनाने के लिए महिलाओं का डिजिटल प्रोग्राम की शुरुआत की है।

इस मंच के माध्यम से एक महिला देश की अन्य महिलाओं के साथ जो इस ग्रुप से जुड़ी हो  से अपने विचार साझा कर निम्न विषयोंपर जैसेे हेल्थ से रिलेटेड वे आर्थिक व सामाजिक समस्याओं का निराकरण के लिए किया गया है ।

इस सराहनीय प्रयास कि शुरुआत देश की महिलाओं के लिए अति आवश्यक है जिसे नीता अंबानी जी नेे अपने प्रयासों से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक डिजिटल app और वेबसाइट  की शुरुआत की है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओंं के लिए Hercircle.in वेबसाइट को लांच कर महिलाओंं का ग्रुप बनााकर अपने विचार व्यक्तत करने के लिए एक डिजिटल मंच तैयार किया हैै।
जो महिलाओं की शिक्षा स्वास्थ्य और सुंदरता के क्षेत्रों से संबंधित व रोजगार और फाइनेंस जैसेे विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव रख सकें ।

Hercircle.in ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं । यह एक डिजिटल प्रोग्राम है ।

वैसेे सरकार ने भी महिलाओं के लिए कई योजनाओं का निर्माण कर रखा है,  जैसे,
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ  कार्यक्रमो का आयोजन और सरकारी अस्पताल में निशुल्क प्रसव सुविधा, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लागू कर रखी है ।

महिला राष्ट्रीय दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में यात्राएं फ्री कर रखी है।

हमारी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए सरकारी नौकरियों में लाने केेे लिए सरकारी क्षेत्रों में नियुक्तियां निकाल कर महिलाओं की उन्नति मैं सहायक बनी है ।
हमारे देश में महिलााओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अभी बहुत सेे प्रयास निरंतर सफल करने की आवश्यकता है।

जिससे महिलाओं के मान सम्मान में वृद्धि हो सके। और उन्हेंं सुरक्षा और शिक्षा मैं मदद मिल सके। दोस्तों

इस लेख को पढ़ने के बाद अपने विचार हमेंं कॉमेंट्स करें।
Sabkesath.Blogspot.com पर आपका स्वागत है ।
कॉमेंट्स के लिए नीचे की ओर जाएं।



जय हिंद जय भारत।

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

बीते समय की यादें हमेशा साथ रहती है

बीते समय का हमारे जीवन में बहुत महत्व है हम समय के साथ-साथ आगे बढ़ते रहते हे। लेकिन जब हम उन बीती यादों और पलो को याद करते हे। तब हमारे मन में कभी खुशी कभी गम की लहरे अक्सर उमड़ ही जाती हे।


बीते हुए समय को याद कर हम कभी खुशी के पलो मैं खो जाते हैं ,
तो कभी दुखी और कभी नीरस हो जाते हैं । ये हमारी यात्रा हे जिसमे हम सुख दुख आनंद का अनुभव करते हे।
जो अनंतो जन्मों से चल ही रही हे। ये कभी समापत ने होने वाली लंबी यात्रा हे। जो जन्म लेती हे और मरती हे।


समय निरंतर चलता ही रहता है और हमें यह शिक्षा देता है 
की जीवन में हमें भी निरंतर संघर्षों और कठिनाइयों का समाधान करते हुए।

निरंतर आगे बढ़ते  ही रहना चाहिए । व्यवहारिक  
जीवन को चलाने के लिए । हमे चलना ही पड़ता हे।

अध्यात्म यात्रा में ठहरना पड़ता हे ।  


समय के साथ साथ जीवन में सुख दुख आते रहते हैं लेकिन हमें धैर्य और साहस के साथ उस समय का उचित उपयोग कर जीवन मैं संतुलन बनाऐ रखना चाहिए।

समय के साथ साथ हमारे विचारों और कार्यों में बदलाव आ जाते हैं बचपन के सारे सपनों को पूरा करने का समय जवानी में होता है
लेकिन उन सपनों के साथ कभी-कभी हमें समझौता भी करना पड़ जाता है ,

असफलताओ और निराशाओं का सामना जब होता हैै तो हम अंदर से टूट से जाते हैं ।

लेकिन हमें समय के साथ साथ निरंतर आगे बढ़तेेे रहना चाहिए और अपने लक्ष्य की और बढ़ते ही रहना चाहिए
 
वर्तमान समय के साथ जीवन के नयेे सपनों को पूरा करनेे में समय का
 सदुपयोग करना चाहिए।

जब हम वृद्धावस्था मैं पहुंचते हैं तो हमें बचपन से लेकर जवानी तक कि सभी बीती-बातो और यादोंं,
से रूू बे रू होना अच्छा लगता है ,और वृद्धावस्था का समय आसानी से पास होता रहता हैै यही हमारी past of journey कहलाती है ।   


हमारा बचपन और जवानी का समय अनेकों लापरवाही के कारण अगर दुखी और मायूस भरा गुजरा है तो हमें वृद्धावस्था मैं पछताना पड़ता है की उस समय हमें समझ नहीं थी और हमने समय का पूरा सदुपयोग नहीं किया ।

तो आज से ही हमें अपने समय का सही सदुपयोग अपने जीवन में करने के लिए विचार करना चाहिए , जिससे आने वाला कल हमें खुशियां देेे सकेे।


दोस्तों समय कैसा भी हो लेकिन हमें हमेशाा खुश रहकर समय को अलविदा करना चाहिए । वैसेे भी दोस्तों जीवन अनमोल है इसे प्रसन्नन चित्त रहकर संपन्न करें। और संपूर्ण जीवन जिए पूर्णता के साथ अधूरेपन के साथ नहीं।

जो चला गया और जो आने वाला है वो भी चला जायेगा
यही तो जीवन चक्र हे ।
बस चलना और चलते ही जाना हे । 

लेकिन मित्रो ये ज्ञान केवल व्यवहारिक जीवन के लिए हे।


आध्यात्मिक जीवन के लिए कुछ और ही विचार होते हे।

जो व्यवहारिक जीवन से मैच बिलकुल भी नही खाते हे।



आप अपनी राय कॉमेंट्स के जरिए दे सकते हैं मुझे खुशी होगी।

धन्यवाद ।




रविवार, 21 फ़रवरी 2021

प्रेम और स्वार्थ की परिभाषा को जानना आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है ।

आज की युवा पीढ़ी को प्रेम और स्वार्थ के अंतर को समझना अत्यंत जरूरी हो गया है , क्योंकि सच्चा प्रेम स्वार्थ की नीव पर जीवन भर नहीं चल सकता है ।


प्रेम का अर्थ खुशियां देना होता है। एक दूसरे की भावनाओं को समझना होता है । मित्रो आध्यात्मिक प्रेम और तात्विक प्रेम भी होता हे । उसे समझना आसान नहीं हे।लेकिन नामुमकिन भी
नहीं हे। इसे हम नेक्स्ट लेख में समझेंगे।

ये भी सूक्ष्म और स्थूल होता हे। इस विषय पर हम फिर कभी बात करेंगे।

शारीरिक स्वार्थ शरीर की सुंदरता के साथ तक ही रहता है । जबकि सच्चा प्रेम जीवन के प्रत्येक पढ़ाव पर एक दूसरे का सहारा बनकर एक दूसरे के जीवन को सुंदर और सुखमय बनाकर अंतिम सांस तक साथ रहता है ।

शारीरिक स्वार्थ से ज्यादा नैतिक गुणों और शुद्ध संस्कारों को जीवन में अहमियत देना चाहिए, क्योंकि शारीरिक स्वार्थ केवल शारीरिक सुंदरता तक ही सीमित रहता है।
जबकि नैतिक गुण और शुद्ध संस्कार जीवन के अंतिम-क्षणों तक एक दूसरे के जीवन को चरित्रवान और आदर्शमय बनाते हैं।

प्रेम का सच्चा स्वरूप आत्मिक होता है। जबकि स्वार्थ का स्वरूप शारीरिक पूर्ति करना होता है । 

आज के समय में शारीरिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए लोग एक दूसरे से झूठ बोलकर एक दूसरे का शोषण करते हैं। शारीरिक सुंदरता को प्राथमिकता और वास्तविक गुणो को अनदेखा करना आज की युवा पीढ़ी का फैशन बनता जा रहा है। जो आने वाले कल के लिए देश समाज और लोगों के जीवन में अशांति का कारण बनेगा,

दुख तनाव भरी जिंदगी से निजात पाने के लिए हमें प्रेम का सच्चा अर्थ जानना ही होगा,

प्रेम आत्मा का बहुमूल्य तोहफा है जो परमात्मा ने दिया है ‌हमें और
शारीरिक स्वार्थ प्रकृति का तोहफा है, जो प्रकृति ने दिया है हमें

हमें आत्मा और प्रकृति के इन बहुमूल्य तोहफो का अपने जीवन में सदुपयोग करने
के लिए प्रेम की परिभाषा को जानना ही होगा ।
                                     
                                                       धन्यवाद
























बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

राशि से संबंधित उपयोगी जानकारी,

राशि - स्वामी ग्रह - तत्व  - शुभ रंग

मेष      - मंगल     -अग्नि    -लाल
वृषभ     - शुक्र      -पृथ्वी    -हरा
मिथुन   -  बुध      - वायु    -पीला
कर्क      - चंद्र      - जल     -सफेद
सिंह      - सूर्य      -अग्नि   -सुनहरा वे नारंगी
कन्या    -  बुध     - पृथ्वी   - गहरा नीला व भूरा
तुला      - शुक्र      - वायु     -हल्का पीला
वृश्चिक   - मंगल    - जल     - मेहरून व काला
धनु       - गुरु      - अग्नि   - गहरे लीला व बैंगनी
मकर     - शनि    - पृथ्वी   - ग्रे , गहरे भूरा,काला
कुंभ      - शनि    - वायु     - आसमानी नीला 
मीन       - गुरु      -जल      -वायलेट

______sabkesath.blogspot.com____

 राशि-नाम - अंग्रेजी नाम

१- मेष      --Aries

२- वृष      --Taurus

३- मिथुन  --Gemini

४- कर्क      ---Cancer

५- सिंह       --- Leo

६- कन्या     --- Virgo 

७- तुला       --- Libra

८- वृश्चिक    --- Scorpio

९- धनु        ---  Saggitarius

१०- मकर    ---  Capricorn

११- कुंभ      --- Aquarius

१२- मीन      ---  Pisces

_____sabkesath.blogspot.com____   

ग्रह     - दिशा  -   मित्र-ग्रह     -  शत्रु-ग्रह.  

सूर्य      -  पूर्व  -- चंद्र मंगल गुरु   -  शनि शुक्र     

चंद्रमा  --  वायव्य  -- सूर्य बुध    --   कोई नहीं.    

मंगल   --  दक्षिण  -- सूर्य चंद्र गुरु   --  बुध          

बुध      --  उत्तर      -- सूर्य  शुक्     --   चंद्र.         

गुरु.    --   ईशान  -- सूर्य चंद्र मंगल  --  शुक्र बुध। 

शुक्र    -  अग्नि कोण -- शनि बुध  --  शेष ग्रह.     

शनि   -    पश्चिम    --    बुध शुक्र  --    शेष ग्रह     

राहु-केतु- नैऋत। -बुध शनि शुक्र - सूर्य चंद्र मंगल गुरु

-----------sabkesath.blogspot.com-------  

     नक्षत्र-नाम  ----- ‌ स्वामी-ग्रह                  

1-   अश्विनी   -------- केतु                      

2-   भरिणी    -------- शुक्र                      

3-   कृतिका   -------- सूर्य                       

 4-  रोहिणी   --------  चंद्र                       

 5-  मृगशीरा   -------मंगल                      

 6-  आद्राॅ     ---------- राहु                       

 7-  पुनर्वसु   ---------- गुरु                      

8-    पुष्य     ------------सनी                    

9-  आश्लेषा  -----------बुध                    

10-  मघा     -------------केतु                   

11- पूर्वा फाल्गुनी -----शुक्र                        

12- उत्तराफल्गुनी ------सूर्य                        

13- हस्त  -----------------चंद्र                  

14- चित्रा  -------------- मंगल                   

15- स्वाति  ---------------राहु                    

16- विशाखा  ------------गुरु                          

17- अनुराधा  ----------- शनि                        

18- ज्येष्ठा --------------- बुध                      

19- मूल  ----------------- केतु                     

20- पूर्वाषाढ़ा  -----------शुक्र                          

21- उत्तराषाढ़ा  ----------सूर्य                          

22- श्रवण  ---------------- चंद्र                       

23- घनिष्ठा  ---------------मंगल                   

24- शतभिषा  ------------राहु                     

25- पूर्वा भाद्रपदा  -------गुरु                          

26- उत्तरा भाद्रपदा ------शनि                         

27-  रेवती  ---------------बुध ।              








मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

जीवन जीने के गोल्डन रूल्स-

success और स्वस्थ जीवन के व्यवहारिक गोल्डन रूल्स-

1- जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करे, और उन लक्ष्यों को पूर्ण करने मैं आ रही बाधाओंं को दूर करने केेेे लिऐ समय निकाले और उस क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह ले ।


2- विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और साहस के साथ  सुलझानेे का प्रयास करें ।


3- life मैं विपरीत परिस्थितियों से लड़नेे के लिए, कमाई का 20% बचत करें ।


4- लिमिटेड जीवन मेें अनलिमिटेड खुशियां पाने के लिए खुशियां देने मेेंं सहयोग करें ।


5- मनुष्य की पहचान उसकेे कार्य और उसके व्यवहार से होती है अतः अपने कार्य और व्यवहार को टॉप पोजीशन मे रखें ।

6- जीवन का प्रत्येक क्षण बीत जाने के बाद लिपिबद्ध हो जाता है, आप अपने जीवन को इतिहास के गोल्डन पन्नो में
लिखवाना चाहतेे हैं । या इतिहास के कालेे पन्नों पर ।
यह आपके कार्य और व्यवहार पर निर्भर करता हैै।


7- स्वस्थ जीवन के लिए योग और प्राणायाम को प्रातः नियमित तरीके से करना चाहिए । शुद्ध हवा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है ।

8- सुनना श्रेष्ठ है बोलने से क्योंकि पहचानने और समझने के लिए पहले सुनना अवश्य चाहिए ।

9- रोगों का उपचार हो सकता है , लेकिन कटु-और निंदनीय बातों का कोई उपचार नहीं हो सकता। इसलिए मीठी वाणी का प्रयोग करें ।

10- बनावटी जीवन जीने के बजाय सच्चा एवं सादगी भरा जीवन जीना चाहिए ।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

आत्मा और शरीर में क्या अंतर है।🖍️

मनुष्य का शरीर बंधन युक्त है, आत्मा बंधन मुक्त है।

मनुष्य का शरीर नाशवान है आत्मा अजर अमर है।

मनुष्य के शरीर की आयु निश्चित होती है 

लेकिन आत्मा अजर अमर  है।

यह शरीर रोग ग्रस्त है, और आत्मा आरोग्य है।
मनुष्य शरीर का प्रत्येक अंग स्वार्थी है, लेकिन आत्मा पूर्ण निस्वार्थ है।

मनुष्य के शरीर की आने-जाने की सीमा निश्चित है, लेकिन आत्मा की कोई सीमा नहीं है वह तो सर्वव्याप्त हे अनंत के भी अनंत के पार हे वह तो बेअंत हे 

मनुष्य का शरीर वर्तमान में देख सकता है, लेकिन आत्मा वर्तमान, भूतकाल और भविष्य की तिकड़ी के पार भी देख सकता है। मनुष्य का शरीर परमात्मा के दर्शन नहीं कर सकता, लेकिन आत्मा तो स्वयं परमात्मा है। 

आत्मा को पवित्र करने की आवश्यकता नहीं है आत्मा तो हमेशा से पवित्र थी और पवित्र है और पूर्ण पवित्र ही रहेगी वह तो पूर्ण सत्य हे ।

इसके लिए हमे आत्मा के गुणों से जुड़ना होगा

हमे आत्मा  की कृपा को सहज होकर प्राप्त करना होगा

हमे अपने अहंकार को मिटाना होगा तभी हम आत्मा के

गुणों से  जुड़ सकते है ।

हम आत्मा और उसकी शक्तियों को भूल गए हैं। हमें यह मनुष्य शरीर आत्मा उसकी शक्तियों को याद रखने के लिए मिला है। जिससे कि हम उस परम पवित्र परमात्मा को पूर्ण रूप से प्राप्त कर सकें।

लेकिन इस जगत में आकर हम भूल जाते हैं, की हमारा जन्म किस लिए हुआ था।

और हम इस जगत की सभी वस्तुओं को  देखते हुए उन वस्तुओं की चाहतो में वासनाओं में खो जाते हैं। 

और दुख भोंगते रहते हैं, और उसके लिए परमात्मा को दोषी ठहराते रहते हैं।

जबकि इन दुखों के लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं।

मनुष्य का शरीर बिना आत्मा के निस्क्रीय है। मनुष्य शरीर कर्म के बंधन से बंध जाता है, जबकि आत्मा समस्त कर्म के बंधन से  मुक्त  है।

मनुष्य का शरीर परतंत्र है और आत्मा स्वतंत्र है।
मनुष्य का शरीर अशांत है और आत्मा-शांति का सागर है।
जबकि मनुष्य के शरीर का रूप रंग और जाति होती है

आत्मा का ना तो कोई रूप, ना कोई  रंग, और नाहि कोई जाति होती है।
इंसान का शरीर सक्तिसाली हो सकता है। लेकिन,
आत्मा तो सर्व-शक्तिशाली है।

 ब्रह्मांड की सभी शक्तियों आत्मा में निवास करती है।
जीवन के अंतिम लक्ष्य आत्मा को जानना,
और जानकर आत्मा ही हो जाना होता है।

मनुष्य के शरीर का बार-बार जन्म होता है, जबकि आत्मा अजन्मी है।

इंसान का शरीर मोह जाल में फंसा हुआ है, 

जबकि आत्मा निर्मोही है।

मनुष्य के शरीर को दुख-दर्द, शीत-गर्मी रोग - दोष आदि भोगने पड़ते है।
जबकि आत्मा इन से पूर्ण मुक्त है।

मनुष्य के शरीर की परछाई होती है, जबकि आत्मा की कोई परछाई नहीं होती है।

मनुष्य का शरीर एक जन्म देखने की क्षमता रखता है, जबकि आत्मा को अनंत जन्मों की परख है।

मनुष्य के शरीर दुखों का सागर है और आत्मा सुखों का सागर है।
मनुष्य का शरीर प्रकृति का दास है जबकि स्वयं प्रकृति आत्मा की दासी है।

मनुष्य का शरीर प्रकृति से बना है, और प्रकृति में ही नष्ट हो जाता है।

जबकि आत्मा तो स्वयं परमात्मा हे, यह कभी नष्ट नहीं होती, यह तो अजर अमर है, अविनाशी है, सत्य स्वरूप है, अलौकिक है, मोक्षदायिनी है,

आत्मा अचल  हे
और अलख हे 

आत्मा अगम हे
आत्मा अज्ञात हे

आत्मा ही परमात्मा हे
आत्मा अवनाशी है
आत्मा सम्यातीत हे
आत्मा तत्व और अतत्व से पार हे 
आत्मा निहतत्व है।

आत्मा अपरिवर्तन है वह कभी किसी काल में परिवर्तित नहीं होती हे वह तो अटल परमथिर सर्वयापी हे

आत्मा तो  मोक्ष दायनी हे  और हर इंसान का परम लक्ष्य मोक्ष को पाना ही तो है।
इसलिए आत्मा के गुणों से जुड़े और अपने जन्म मरण के चक्र
से मुक्त होकर उस परम अजर अमर की सरण में आ जाए आपका कल्याण निश्चित हे।
धन्यवाद 
















सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

कंप्यूटर से संबंधित टॉप question जो प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा सकते हैं । जानने के लिए पढ़ें यह लेख ।

फ्रेंड्स आप कम्प्यूटर के विषय में कितनी नॉलेज

रखते है इसे आप चेक करे और जाने की आप क्या नहीं
 जानते हो।

1-भारत का प्रथम कंप्यूटरीकृत डाकघर कहां है।

    1- मुंबई              2- नई दिल्ली में
    3-कोलकाता       4- चेन्नई

2- किसी भी वेबसाइट का मेन पेज कहलाता है।

     1-यूआरएल          2-Lan
     3-होम पेज           4-बेसिक

3-किसी प्रोग्राम मैं 'बग' क्या होता है।

      1-स्टेटमेंट        2-एरर
      3-सिग्नेचर      4-फाइल

4- ईमल का जन्मदाता कौन है।

     1-एल्स हिल    2-स्टीफन हॉकिंग
     3-बिल गेट्स    4-टॉमलिंसन


5- www केेेे आविष्कारक कौन है।

    1-बिल गेट्स        2- ब्रोगिल
    3-टीम बर्नल ली   4- रोजर बिन्नी

6-कंप्यूटर की भौतिक बनावट कहलाती है।

   1- सॉफ्टवेयर          2- हार्डवेयर
   3- लॉजिक गेट        4- कंपाइलर

7- ई-मेल से जुड़ी फाइल जो ईमेल प्राप्त करनेेे वाले को भेजी जाती है उसे क्या कहते हैं।

    1- JPG                  2-Rci

   3-अटैचमेंट       4-जंक ईमेल

8-  IC चिपों का निर्माण होताा ह

    1-फाइबर से       2-एलुमिनियम
    3- कार्बन           4 सेमीकंडक्टर


9-निम्नलिखित में से कौन सी कंप्यूटर की एक भाषा नहीं है।

  1-बेसिक       2- फोरर्ट्रान
  3- F             3- C


10-कंप्यूटर मे शब्द की लंबाई को मापा जाता है।

    1- बाइट में         2- किलोग्राम
    3- मीटर             4- इनमें से कोोई नहीं


11-कमांड्स को ले जाने की प्रक्रिया कहलाती है।

   1-फेचिंग        2- स्टोरिंग
   3-डिकोडिगं    4-एग्जीक्यूटिंग


12-  टैलनेट क्या हैै।

 1- एक वायरस   2-रिमोट लॉगइन
 3- सर्च इंजन      4-इनमें से कोई नहीं  


13- FTP का फुल फॉर्म क्या हैै।

1-फाइल टेक्नोलॉजी प्रोसेस 2- फाइल ट्रांसफर प्रोसेस

 3-फाइल ट्रांसफर प्रोटोकाल   4-इनमें से Useकोई नहीं


14- बैकबोन संबंधित है।

  1-हार्डवेयर से          2-सॉफ्टवेयर से
  3-साइबर क्राइम से   4-इंटरनेट से


15- बैंकों में चेक व ड्राफ्ट के लिए किसका उपयोग किया जाता है।

  1-बारकोड         2-माइकर
  3-ओएमआर      4-यूपीसी


16- कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है।

   1-  1 दिसंबर       2-  2 दिसंबर
   3- 10 दिसंबर      4-  5 दिसंबर


17  किसे कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।

    1- हरमन हालेरिथ      2- चार्ल्स बैबेज
     3- पास्कल               4-जक्यूड


18- भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर है।

    1-सिद्धार्थ      2-परम
    3-सुपर          4-मेघा


19-निम्न में से कौन सी कंप्यूटर की स्थाई मेमोरी कहलाती है

     1-Ram       2-ROM
     3-CPU       4- CD


20- भारत में विकसित परम सुपर कंप्यूटर का विकास किस संस्था ने किया।

      1- C-DAC       2- IIT कानपुर
      2- BARC        4- इनमें से कोई नही

21- USB का पूरा नाम

 1- यूनिफॉर्म सर्वर बस    1- यूनीफॉर्म सीरियल बस

 3-यूनिफॉर्म सबऑर्डिनेट बस 4-यूनिफॉर्म सबटाइटल बस

22- कंप्यूटर का मुख्य पटल किसको कहते हैं।
         
   1- मॉनिटर को      2- मदर बोर्ड 
   3- यूपीएस           3- कीबोर्ड

23- कंप्यूटर की बिल्ट-इन  मेमोरी कौन सी है ।
     
   1- ROM         2- PROM
   3- RAM         4- EPROM

24- संसार का प्रथम प्रोग्रामर किसे माना जाता है।
       1-चार्ल्स बैबेज     2-बिल गेट्स
       3-लेडी आगस्टा।  3- टिम कुक


25- कंप्यूटर वायरस क्या होता  हैं ।

     1-फफूंद      2- जीवाणु
     2-विषाणु     4-सॉफ्टवेयर प्रोग्राम

26- TLD का फुल फॉर्म क्या है।
     1-टॉप लोकेटर डिवाइस      2- टॉप लेवल डोमेन
     3- टेक्नोलॉजी लेवल डोमेन  4- इनमें से कोई नहीं


27- GPRS का फुल फॉर्म क्या 

1जनरल पैकेट रेडियो सर्विस 2जनरल प्रॉपर रेस्क्यू सिस्टम
3-जनरल पैकेट रेसेंम्बल सिस्टम 4-इनमें से कोई नहीं

28- संसार का पहला गणक है।
      1-एनियक           2- मार्क-1
      3-सुपर कंप्यूटर    4- अबेकस

29- इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास किसने किया था

      1-सी. वी. रमन       2- आइंस्टाइन
      3- रॉबर्ट नायक       4- जे. एस. किल्बी

30- सूचना राजपथ किसे कहते हैं ।

      1- ईमेल         2- ब्राउज़र को
      3- पेजर         4- इंटरनेट को

31- E-mail में BCC का फुल फॉर्म क्या है।
  1-बेस्ट कार्बन कॉपी     2- बेस्ट कंप्यूटर कॉपी
  3-ब्लाइंड कार्बन कॉपी 4- इनमें से कोई नहीं


32-इनपुट का आउटपुट में रूपांतरण किसके द्वारा होता है।
   1- स्टोरेज        2- मेमोरी
   3- सी पी यू      4-  इनपुट-आउटपुट यूनिट

     
      

क्या आप इन प्रश्नों के उत्तर जानते हो,  तो बताइए ?
अगर नहीं जानते हैं तो comments मैं mob.no लिखकर message करें 

हम आपको answer sheet -  SEND कर देंगें । 

Comment के लिए नीचे जाऐं ।
































ग्रीन मार्क ही राइट आंसर हे



1 लाख रूपये मिलते हैं,12वीं पास लड़कियों को नोनी सुरक्षा योजना के जरिए,अधिक जानकारी के लिए पढ़ें यह लेख।

1 अप्रैल 2014 के बाद पैदा हुई लड़कियों को इस योजना के लिए पात्र माना जाता है।
जिस परिवार की बच्ची को यह लाभ मिलना है उसके माता पिता छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी होोने चाहिए,

छत्तीसगढ़ सरकार नोनी सुरक्षा योजनाा के जरिए गरीब लड़कियों का जीवन स्तर
ऊंचा उठाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग कर रही है ।
इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष पूराा कर चुकी लड़कियों को व
12वींं पास लड़कियों कोो 1 लाख की सहायता राशि प्रधान कर रही है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण शर्तें-

इस योजना में उन लड़कियोंं को लाभ मिलता है, जिनके माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं । और जिनका बीपीएल कार्ड बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ में बीपीएल की अपडेट लिस्ट में लड़की के माता-पिता का नाम दर्ज होना चाहिए,
परिवार की दो लड़कियों को इसका लाभ मिल सकता है। तीसरी लड़की इस योजना मैं पात्र नहीं मानी जाती है।

इस योजना के लिए कौन सेेेे डॉक्यूमेंट चाहिए-

इस योजना के लिए लड़की केेे पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए,
लड़की के माता-पिताा छत्तीसगढ़ केेेेेेे मूल निवासी हैं इसके लिए
जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है । लड़की के पास गरीबी
रेखा का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
नोनी सुरक्षा योजनाा केे लिए लड़की का आधार कार्ड का होना भी जरूरी है।

नोनी सुरक्षा योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसेे करे -

इस योजना के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट
http://nonisuraksha.cgstate.gov.in/पर क्लिक करें
यहांंं क्लिक करते ही पेज पर रजिस्ट्रेशन का ब्लॉक दिखेगा,
अब रजिस्ट्रेशन के ब्लॉक पर क्लिककरेंेयहां 
आपकोनोनी सुरक्षा
योजना से जुड़ा आवेदन पत्र दिखाई देेगा, 
यहां बालक का नाम जन्म तारीख सावधानी से भर देे।
फॉर्म भरनेेेे के बाद एक बार चेक अवश्य कर ले कोई गलती ना हो
गलती होने पर फार्म रिजेक्ट हो सकताा है ।
और योजना का लाभ मिलने सेेे चूक सकते हैं। फार्म चेक करनेेेे के
बाद सबमिट कर देे।
इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार का महिलाा एवं बाल विकास विभाग चलाता है।
इस विभाग के फोन नंबर पर संपर्क कर इस योजना की जानकारी ले सकतेे हैं।
इस विभाग का फोन नंबर 0771-2234192  हैै ।


रविवार, 7 फ़रवरी 2021

सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बड़े बैंकों ने एक कॉल पर पैसा घर पहुंचाने की योजना शुरू की ,ऐसे उठाएं इस योजना का लाभ ।

 अब बैंक आपका पैसा घर-तक ek call पर पहुंचाएगा।
 D.s.b Azent के माध्यम से
 सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंकों ने डोर स्टेप बैंकिंग योजना को
 सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर इस  योजना
 की शुरुआत की थी ।
 जो कि अब सामान्य सेवा बन चुकी है।
 डोर स्टेप बैंकिंग योजना के तहत बैंक आपके घर आकर
 कैश डिलीवरीी करता है।
 इस सेवा का लाभ लेनेेेे के लिए कस्टमर को एक नंबर पर कॉल करना होता हैै। 
 इस योजनाका लाभ मोबाइल एप्लीकेशन से भी लिया जा सकता है ।

 पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौौद, बैंक ऑफ इंडिया,
इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक,पंजाब एंड सिंध बैंक
यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक,
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक
बैंकिंग रिफॉर्म के तहत PSB अलायंस की तरफ से इस योजना 
की शुरुआत की गई है ।
100 बड़े शहरों में प्रथम इस योजना की शुरुआत 
डोर स्टेप बैंकिंग की सेवा अभी 100 बड़े शहरों में उपलब्धध है।
DSB (door step banking) के तहत अभी 4 टाइप की
सेवा उपलब्धध हैै ।
पहला non-financial बैंकिंंंग सर्विस,
कैश विड्रोल, कैैैश डिपाजिट और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
 की सुविधा उपलब्ध है ।
PSBDSB की websiteपर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक
 अभी कैश डिपाजिट की सेवा अभी उपलब्ध नहींं है ।
हालांकि विड्रोल की सेवा चाालू है ।
कैश निकालनेेेे के लिए नियम एवं शर्तें अगर आपका
 इन पीएसबी बैंकों में खाताा है ।
तो घर बैठे पैसेेे की निकासी की जा सकती हैै। 
इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001037188 
या 18001213721पर कॉल किया जा सकता है ।
लेकिन इस सेवा का लाभ लेने के लिए कस्टमर का
बैंंंंक अकाउंट आधार से लिंक होना  या फिर
डेबिट कार्ड जरूरी हैै ।
मिनिमम ट्रांजैक्शन अमाउंट 1000 रुपए और मैक्सिमम
10 हजार रुपए है इसकेेे अलावा DSB  app
Google Play store se mobile per download
किया जा सकता है यह सेवाा भी उपलब्धध है ।



शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

बिजनेस वालों के लिए खुशखबरी

  दोस्तों वन पर्सन कंपनी के नियमों में हुऐ बदलाव से
  बिजनेस करना हुआ आसान बिजनेस वालों के लिए
  खुशखबरी ।

 इसके नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं ।
 इस लेख के माध्यम से मैं आज आपको 
 बताने जा रहा हूं ।


 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2021 को 
 संसद में पेश किए गए बजट में बताया था । की ओपीसी 
 के नियमों में बदलाव किया जाएगा। और यह नियम 
 1 अप्रैल 2021 से लागू होंगे ।


 दोस्तों o.p.c में किए गए बदलाव से देश के स्टार्ट अप
 और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा,  एक्सपर्ट के अनुसार
 वन पर्सन कंपनी के जरिए एक अकेला व्यक्ति ही कंपनी  
 की शुरुआत कर सकता है । 

और अपनी सुविधा के अनुसार कंपनी में पैसा लगा सकता है ।और अपनी जरूरत के हिसाब से कंपनी बदला भी सकता है ।

 ओ पी सी के माध्यम से खड़ी की गई कंपनी को
 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में या फिर पब्लिक प्राइवेट
 कंपनी मे तब्दील किया जा सकता है । 
 भारत में यह कांसेप्ट नया है ।
 जबकि सिंगापुर ,अमेरिका,
और यूरोप, के कई देशों में यह काफी लोकप्रिय है ।

 वन पर्सन कंपनी भारतीय कारपोरेट वर्ल्ड के लिए 
 एक मिसाल है । 

इससे भारतीय कॉरपोरेट जगत भी ।
ग्लोबल स्टैंडर्ड के मुताबिक हो जाएगा । और यह

माइक्रो और स्मॉल स्केल बिजनेस को भी बढ़ावा देगा ।
एक्सपर्ट के अनुसार वन पर्सन कंपनी में सिर्फ एक ही
शेयर होल्डर होता है ।  

यही कंपनी का डायरेक्टर भी होता है ।

आशा करता हु की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी
आगे ऐसी जानकारी देखने के लिए । 

हमे शेयर करे कॉमेंट करे क्युकी हमारे ब्लॉग के माध्यम से अगर किसी को कुछ जानकारी मिलती है।
तो हमे पूर्ण शान्ति मिलती है।
खुशी मिलती है । 
और शेयर करने से ये खुशी डबल हो जाती हे।

धन्यवाद 







 sabkesath.blogspot.com देखें।




ग्रेट टिप्स फोर इन्वेस्टर



1. शेयर  बाजार में किसी भी कंपनी के शेयर में निवेश से पहले उसका इतिहास जान लेना चाहिए और कंपनी के भविष्य में क्या योजना है। 

2. बड़ी कंपनियों के निवेश और स्टॉक पर ध्यान रखना चाहिए और एक अच्छी कंपनी के स्टॉक पर लंबी अवधि के लिए अच्छा रिटर्न देखना चाहिए। 

3. नुकसान से बचने के लिए जिन स्टॉक में आपका पैसा लगाया गया है, उनके प्राइज को डाउन होने पर डाउन पेमेंट पर खरीद लेना चाहिए, उसके लिए पहले से हमें कुछ पैसे बचाके रखना जरूरी है।

4. बिना ज्ञान के किया निवेश में नुकसान पहुंचाता है, इससे बचें। और शेयर मार्केट की पूर्ण जानकारी ले

5. आपकी जेब में आपके पास 100 रुपए हैं तो  मैं  आपको पहली बार 20  रुपए निवेश करने की सलाह।  शेयर बाजार में निवेश करने के लिए देता हूं। 80 rs अन्य जरुरतों के लिए

6. जिन कंपनी के शेयर में आपने निवेश किया है, उस कंपनी की प्रोफाइल क्या हे। और उसकी भविष्य में क्या योजनाए होगी। और कितने टर्न ओवर का कॉन्ट्रैक्ट कब और किससे कर रही हे इसकी जानकारी रखना चाहिए।

7.  सही ब्रोकरेज कंपनी चुनें जिनके चार्ज कम हो, और हर दिन सेवा अच्छी हो।

8. अपना एक अच्छा सा एक्सटेंशन प्रोफाइल बनाना चाहिए।


9. स्टॉक मार्केट पर रोज़ाना नज़र रखने वाले को स्टॉक से संबंधित न्यूज़ देखना चाहिए, जैस सीएनबीसी चैनल इत्यादि।

10. सेबी में रजिस्टर् है या नहीं यह देख कर रजिस्टर्ड कंपनी मे निवेश करना चाहिए। और कंपनी का yearly turn over कितना है और किन-किन क्षेत्रों में कम्पनी का निवेश होता है । और कंपनी के डायरेक्टर कौन-कौन है।

     

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

समस्या का समाधान शिक्षा से संभव है

दोस्तों इस ब्लॉग पर आपको right knowledge मिलेगी

 शिक्षा को बढ़ाना है , तो Sabkesath. Blogspot.com पर आना है।


दोस्तों चलते हैं , Great शिक्षा के दरवाजे पर
दोस्तों आजकल इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा हे।
बहुत ज्यादा हो  रहा है । और वर्तमान युग को देखते हुए
इसका उपयोग करना भी उचित है । 

आज प्रत्येक देश अपने आप को विकसित करने में लगा हुआ है ।

इंटरनेट और मोबाइल का व्यापार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है ।

ऐसे में हमें आवश्यकता है । ऐसी शिक्षा की जो हमारे रोजगार और व्यापार दोनों को बढ़ा सकें, इसके लिए,
भारत सरकार ने इंटरनेट मोबाइल और कंप्यूटर के क्षेत्र में
बहुत विकास किया है । make in India के तहत
इसका भरपूर लाभ हमें मिल भी रहा है । लेकिन
क्या आज हम पूर्ण रूप से शिक्षित है । 
अगर आपका 
जवाब नहीं है,  तो आप अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।


ज्यादातर लोग इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग खेलने और 
टाइम पास के लिए करते हैं। 

 ऐसे नौजवानों को भविष्य में रोजगार की समस्या हो  उत्पन हो सकती है । 

क्योंकि फ्यूचर में नौकरी और व्यापार की 
नीव कंप्यूटर और इंटरनेट शिक्षा पर  ही टिकी रहेगी ।
चलो जानते हैं ,

क्या आपको ऑर्डर करना आता है ।

क्या आपको वेबसाइट बनानी आती है ।

क्या आपको इंटरनेट कंप्यूटर की मदद से बिजनेस करना आता है ।

क्या आप किसी बिजनेसमैन को वेबसाइट के थ्रू सर्विस दे सकते हैं ।

क्या आप इंटरनेट और कंप्यूटर पर education करवा सकते हैं । 

आज प्रत्येक कार्य कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से किया जाता है।
टेलीफोन बिल  बिजली बिल शॉपिंग हो या किसी भी चीज की बुकिंग हो ये सब कंप्यूटर और मोबाइल की मदद से ही किया जाता हे।
आने वाले समय में भारत नए युग में बदलेगा और वह युग डिजिटल इंडिया के नाम से जाना जाएगा । 

तो क्या आप
इस नए युग के लिए तयार हे।

क्या आप इन कार्यों को कर सकते हैं

दोस्तों अगर आपका जवाब ना है , तो समझ लेना आज आप वर्तमान में।

शिक्षा के किस पोजीशन में है, और यह कितना नुकसानदायक हो सकता है।

दोस्तों यह तो एक छोटी सी जानकारी है,
जो मैंने अपने पहले लेख में बताई है। आशा करता हूं कि आप इस

 लेख में लिखी हुई बातों पर मंथन जरूर करेंगे ।
 
धन्यवाद.

Future me 



Sabkesath.blogspot.com

चेतना का पूर्ण मिटाव केसे होता हे।

Great knowledge of soul मित्रो, स्थूल सरीर का  जन्म होता हे और वही मरता हे। सूक्ष्म शरीर बचता हे अपने संस्कार के साथ कर्म को भोगने के लिए अब...